
अभी खत्म नहीं हुईं हैं सपा विधायक की मुश्किलें ,अब निशाने पर है शहजिल बरातघर व कांप्लेक्स ,तैयार की जा रही कुंडली
ब्यूरो चीफ आर के जोशी
बरेली — विधायक शहजिल इस्लाम की मुश्किलें अभी खत्म नहीं हुई हैं। उनके हर एक निर्माण की कुंडली तैयार की जा रही है। यहीं नहीं विवादित बयान वाले कार्यक्रम के आयोजक सपा के जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार सक्सेना भी अब चौतरफा घिर गए हैं। उनकी भी पूरी कुंडली बीडीए ने तैयार कर ली है।
बीडीए के मुताबिक, सपा विधायक शहजिल इस्लाम के पेट्रोल पंप के ठीक बगल उनका फार्म हाउस है। प्रेमनगर, भोजीपुरा व अन्य स्थानों पर उनके कई बरातघर हैं। बारादरी क्षेत्र में कांम्प्लेक्स है। इधर, सपा
के जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार सक्सेना का पीलीभीत बाईपास रोड स्थित पार्टनरशिप में एक होटल व मैरिज हाल के साथ, स्कूल व अन्य प्रतिष्ठान हैं। बीडीए विधायक के साथ संजीव के अन्य प्रतिष्ठानों के निर्माण के संबंध में जांच करा रहा है। चर्चा है कि इनमे से कुछ प्रतिष्ठानों में बीडीए को अवैध निर्माण मिला है। इन निर्माणों की बिंदुवार कुंडली तैयार की जा रही है। संबंधित अवैध निर्माणों पर बीडीए नोटिस जारी करेगा। संतोषजनक जवाब न आने पर एक बार फिर से अवैध निर्माणों पर बुलडोजर का शोर सुनाई देगा। बीडीए की कार्रवाई व फिर बुलडोजर चलने की आहत से सपाईयों में अफरा-तफरी मची हुई है।
बीस ने कहा पंप के निर्माण के दौरान तैनात अधिकारियों की होगी जांच,
शहजिल के पेट्रोल पंप का निर्माण साल 2019 से शुरू हुआ। उस दौरान बीडीए में एई के रूप में प्रेमचंद आर्या व जेई एसके सिंह की तैनाती थी। दोनों के ही कार्यकाल में पंप का निर्माण पूरा हुआ। बीडीए उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने बताया कि दोनों की भूमिका की जांच कराई जा रही है। संलिप्तता मिलने पर दोनों पर भी कार्रवाई की जाएगी।