
मुलायम सिंह यादव 2006 में आए थे बरेली ,निधन से लोकतंत्र सेनानियों में शोक
ब्यूरो चीफ आर के जोशी
बरेली। सोमवार की सुबह यूपी राजनीति के पुराेधा और धरती पुत्र कहे जाने वाले यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह के निधन की खबर से बरेली भी गमगीन है।
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी
(सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का आज (सोमवार, 10 अक्टूबर) निधन हो गया। सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव (82) ने गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल सोमवार सुबह करीब सवा 8 बजे आखिरी सांस ली। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर बिहार सरकार ने 10 अक्टूबर को एक दिवसीय राजकीय शोक घोषित किया है।
25-26 जून 1975 को देश की सत्ता पर काबिज रहने की गरज से पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने आपातकाल लगाकर विरोधी नेताओं को जेल की सलाखों में कैद कर दिया था। वर्ष 2006 में आपातकाल बंदियों को लोकतंत्र रक्षक सेनानी का नाम, मान और सम्मान देने वाले प्रदेश के समाजवादी पार्टी के संस्थापक और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लोकतंत्र सेनानी वीरेंद्र कुमार अटल ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने आपातकाल बंधुओं के हित में बहुत बड़ा काम किया था। जिसका देश के कई प्रदेशों ने अनुसरण किया। उत्तर प्रदेश के लोकतंत्र सेनानी उनके निधन से दुखी हैं।