पटाखों के बाद खरब हुई बरेली की आबोहवा हो सकती है सांस लेने में दिक्कत

ब्यूरो चीफ आर के जोशी 

बरेली दीपावली की आतिशबाजी ने आबोहवा को और खतरनाक बना दिया है। आतिशबाजी के बाद एक दिन में करीब सौ एक्यूआइ तक बढ़ गया है।

यह प्रदूषण की खराब स्थिति है, जो सांस के रोगियों के लिए नुकसानदेय साबित हो सकती है। इससे सांस की पुरानी बीमारियां उखड़ने की भी आशंका बन गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (Central Pollution Control Board) के अनुसार मंगलवार को शहर के दो स्थानों पर रिकार्ड किया गया एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) यानी वायु गुणवत्ता सूचकांक काफी खराब पाया है।

शहर में अमूमन डेढ़ सौ के करीब एक्यूआइ रहता है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से शहर में चल रही मिट्टी की खोदाई के कारण वातावरण में धूल कण बढ़ गए। इसकी वजह से दो सौ एक्यूआइ तक आंकड़ा पहुंच गया था। दीपावली में चली आतिशबाजी ने इस आंकड़े को तीन सौ के करीब पहुंचा दिया है। मंगलवार सुबह शहर में दोनों जगहों पर करीब सवा दो सौ के आसपास एक्यूआइ था, जो शाम करीब आठ बजे तीन सौ के करीब पहुंच गया।

शहर में सिविल लाइंस और राजेंद्र नगर दो स्थानों पर वायु प्रदूषण की स्थिति मापी गई। दीपावली से एक दिन पहले यानी रविवार की रात नौ बजे सिविल लाइंस में 192 और राजेंद्र नगर में 190 एक्यूआइ था। यह वायु प्रदूषण की स्थिति काफी संतुलित थी।
दीपावली के बाद मंगलवार रात करीब आठ बजे यह आंकड़ा सौ एक्यूआइ तक बढ़ गया। सिविल लाइंस में 276 और राजेंद्र नगर में 292 एक्यूआइ पहुंच गया। सोमवार की रात करीब दस बजे राजेंद्र नगर में 180 एक्यूआइ और सिविल लाइंस में 192 एक्यूआइ था।

हो सकती हैं सांस लेने संबंधी समस्याएं
सड़कों से उड़ती धूल और आतिशबाजी ने वायु की सेहत को बिगाड़ दिया है। इससे लोगों को सांस लेने, खांसी जुकाम, भूख कम लगना जैसी तमाम बीमारियां हो सकती हैं। प्रदूषण लगातार बने रहने से लोग अनिद्रा का शिकार भी लोग हो सकते हैं। पर्यावरणविद और डाक्टर इसे गंभीर मान रहे हैं और लोगों को मास्क लगाकर रहने की सलाह दे रहे हैं।

दीपावली की रात हवा चल रही थी। रात 10 बजे के बाद ही वायु में प्रदूषण का स्तर बढ़ा। हवा का वेग कम होने और वातावरण में आर्द्रता बढ़ने के कारण 2.5 पार्टिकल और 10 पार्टिकल नीचे बैठ गए जिससे प्रदूषण का स्तर बढ़ गया। वायु गुणवत्ता सूचकांक 200 के ऊपर वायु होने से हवा की स्थिति खराब हो जाती है। प्रो. आलोक खरे, पर्यावरणविद

Live Cricket Live Share Market

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Back to top button

Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129

Close