
सुखराम बने भ्रगुवंशी जोशी ब्राह्मण महासभा समिति के अध्यक्ष
ब्यूरो चीफ आर के जोशी
बरेली। विगत दिवस भ्रगुवंशी ब्राह्मण महासभा समिति की सभा लक्ष्मी नगर संस्था कार्यालय मैं संपन्न हुई जिसमें संस्था के सभी महत्वपूर्ण सदस्यों ने भाग लिया तथा कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के गठन के संबंध में चर्चा एवं चयन किया गया।
सर्व समिति से सुखराम जोशी अध्यक्ष चुना गया। वहीं रामदेव शर्मा उपाध्यक्ष,दिलीप जोशी सचिव, बृजेश चंद्र जोशी कोषाध्यक्ष, राजेश शर्मा उप कोषाध्यक्ष, गणेश देव जोशी संरक्षक, राम सेवक शर्मा सलाहकार, सी पी शर्मा सलाहकार, आनंद शर्मा सलाहकार, सतीश शर्मा सलाहकार, अशोक शर्मा लोटा मुरादाबादी एवं आर के जोशी संयोजक एवं मीडिया प्रभारी .
अनुराग निर्मल मीडिया प्रभारी, चंद्र प्रकाश शर्मा संगठन मंत्री, सुधीर कुमार जोशी , उप संगठन मंत्री, माटू शर्मा उप संगठन मंत्री नियुक्त किया गया है।
इस अवसर पर भ्रगुवंशी ब्राह्मण महासभा बरेली
जिला अध्यक्ष सुखराम जोशी सहित सभी पदाधिकारियों ने अपने पद की गरिमा बनाए रखने व अपने दायित्व निभाने शपथ ग्रहण की। समाज के लिए उच्च शिक्षा पर विचार विमर्श किया और समाज के हित में सभी पदाधिकारियों से निवेदन किया कि हम सब मिलकर समाज को हर संभव मदद करेंगे इस संगठन को मजबूत बनाएंगे।