
पसमांदा समाज के सम्मेलन में राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी बोले,अब मुस्लिमों की तकदीर बदलेगी, मुस्लिम बच्चे भी बनेंगे क्लास वन अधिकारी
ब्यूरो चीफ आर के जोशी
बरेली। नेहरू युवा केंद्र में पसमांदा समाज सम्मेलन में राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश का मुसलमान मोदी और योगी को आगे ले जा रहे हैं। अब सरकार के सहयोग से मुसलमान के बच्चे भी आईएएस ओर आईपीएस बनेंगे।
उन्होंने कहा कि आगे के दिनों में मुस्लिमों की तकदीर बदलने बाली है। विरोधी लोग विकास में बाधा बन रहे हैं। हैदराबाद के एक भाईजान ने आज तक कुछ नहीं
किया। योगी और मोदी ने पुरी दमदारी से मुसलमानों की आवाज उठाई है। मुस्लिम कौम फिर से केंद्र में सरकार बनाएंगे। अब भाजपा में मुस्लिम भी हिस्सेदारी ले रहे है। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह, भाजपा विधायक संजीव अग्रवाल
राष्ट्रवादी मुस्लिम पसमांदा महाज़ के प्रदेश प्रभारी फैसल मंसूरी, जिला अध्यक्ष, जावेद अंसारी, प्रदेश उपाध्यक्ष अच्छन अंसारी, प्रदेश मंत्री श्री शादिक रजा, उत्तर प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी आज़म सैफी, प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद शाहिद, प्रदेश मंत्री मुख्तार अंसारी, प्रदेश मंत्री अमज़द अल्वी, प्रदेश प्रवकता डॉ तस्लीम कुरैशी, अध्यक्ष ब्रज छेत्र डॉ हासिम अंसारी, महानगर अध्यक्ष शारुख कुरैशी, ब्रज छेत्र महामंत्री डॉ फहीम अहमद, ब्रज छेत्र मंत्री तस्लीम फौजी, ब्रज छेत्र
मंत्री, रफीक अहमद मौजूद रहे।