
संगठन महामंत्री ने कार्यकर्ताओं को दिया चुनावी मंत्र, बोले- बूथ करे मजबूत, बनाएं नए वोटर
ब्यूरो चीफ आर के जोशी
बरेली। भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल बरेली शहर पहुंचे। उन्होंने सिविल लाइंस स्थित पार्टी कार्यालय में संगठन के पदाधिकारियों, नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उनसे निकाय चुनाव की तैयारियों के बाबत जानकारी ली और जीत का मंत्र भी दिया।
बूथ मैनेजमेंट पर किया फाेकस
संगठन महामंत्री ने सबसे पहले नगर निकाय चुनाव के प्रभारियों, अध्यक्षों व अन्य नेताओं के साथ बैठक की। उन्होंने आगामी निकाय चुनाव में जीत के लिए जरूरी टिप्स दिए। बूथ मैनेजमेंट पर जोर देने को कहा। इसके साथ ही घर-घर अभियान के तहत केंद्र सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने को कहा।
उन्होंने योजनाओं का लाभ लेने वाले लाभार्थियों से संपर्क करने के निर्देश दिए। मतदाता सूची में नए नाम शामिल कराने को कहा। सशक्त मंडल व बूथ को मजबूत बनाने के निर्देश दिए। कहा कि बढ़िया वोटों से चुनाव जीतें। इसके बाद उन्होंने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से परिचय लिया। बाद में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की।
इस दौरान जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, महानगर अध्यक्ष डा. केएम अरोरा, आंवला अध्यक्ष वीर सिंह पाल, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह, सांसद संतोष गंगवार, विधायक डा. श्याम बिहारी लाल, एमएलसी महाराज सिंह, पूर्व विधायक बहोरन लाल मौर्य, छत्रपाल गंगवार, सुभाष पटेल, दुर्विजय सिंह शाक्य, गुलशन आनंद, अधीर सक्सेना, शिवेंद्र नाथ चौबे, मीडिया प्रभारी अंकित माहेश्वरी, बंटी ठाकुर, अंकित शुक्ला आदि मौजूद रहे।