
जरूरतमंद लोगों का सहारा बन रही है एक गूंज संस्था
ब्यूरो चीफ आर के जोशी
बरेली, मन से किया हुआ निश्चय ही सफलता की ओर ले जाता । कार्य करने का मन में जज्बा हो और निस्वार्थ भाव से समाज सेवा करने का उद्देश्य हो इसी कार्य को निरंतर 3 वर्षों से एक गूंज संस्था करती आ रही है संस्था के अध्यक्ष बंटी ठाकुर के दिशा निर्देशन में संस्था के सभी सदस्य विभिन्न विभिन्न क्षेत्रों में जरूरतमंद लोगों की मदद कर रहे जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में, पर्यावरण के क्षेत्र में, सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य, जरूरतमंद लोगों को राशन वितरण, कपड़ा वितरण, पुस्तक वितरण आदि कार्य संस्था द्वारा जनहित में निरंतर किए जा रहे हैं कपड़ा बैंक के माध्यम से कपड़ा वितरण अभियान
द्वारा झुग्गी झोपड़ी में निवास करने वाले जरूरतमंद लोगों को कपड़े का वितरण किया जाता है, कपड़ा वितरण अभियान का नेतृत्व मुनीश गुप्ता द्वारा किया गया जिसके अंतर्गत गांधी उद्यान से लेकर आनंद आश्रम तक जरूरतमंद लोगों को कपड़े का वितरण किया गया इस अभियान में प्रमुख रूप से मुनीश गुप्ता, गीता दोहरे, मनोरमा श्रीवास्तव, सपना गुप्ता, आलोक सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव, संपत गुप्ता, पारस सिंह आदि लोग मौजूद रहे l