
बरैली में 101 गरीब कन्याओं का विवाह कराएगा समाज व लोक कल्याण चैरिटेबिल ट्रस्ट
ब्यूरो चीफ आर के जोशी
बरेली। संस्था समाज व लोक कल्याण चैरिटेबिल ट्रस्ट 101 गरीब कन्याओं का विवाह कराएगा।
यह जानकारी उपज प्रेस क्लब में हुई एक प्रेसवार्ता के दौरान ट्रस्ट के अध्यक्ष सुन्दर लाल गुप्ता व मंत्री सुमन मिश्रा ने दी।उन्होंने बताया कि ट्रस्ट की कार्यकारिणी बरेली
में स्थापित की गयी है जो
निःशुल्क सामूहिक विवाह, यज्ञ समारोह, कराएगी। इसमें सर्व धर्म वर्ग जाति के सहायतार्थ विवाह का आयोजन 22 फरवरी
2023 फुलेरा दौज को आयोजित किया जायेगा।
उन्होंने यह भी बताया कि
हमारी संस्था भारत सरकार के आयकर विभाग द्वारा आयकर मुक्त संस्था है।
जो सामूहिक विवाह के अलावा गरीब परिवार के उत्थान के लिये हर सम्भव प्रयास करेगी।
देवेन्द्र कुमार कौशल, सुन्दर लाल गुप्ता, इन्द्रजीत सिंह, निशान्त कुमार शर्मा, मंत्री सुमन मिश्रा, कल्पना शर्मा, नन्द किशोर शर्मा, चन्द प्रकाश शर्मा, सुनीता भटनागर, विशाल पाण्डेय सहित कार्यकारिणी के अन्य सदस्य मौजूद रहे।