
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पहुंचे वसीम बरेलवी का हाल जानने
ब्यूरो चीफ आर के जोशी
बरेली_ सड़क हादसे में घायल शायर वसीम बरेलवी का हाल जानने के लिए शुक्रवार सुबह पूर्व मुख्यमंत्री
अखिलेश यादव दिल्ली के बीएलके मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने करीब डेढ़ घंटे अस्पताल में रहकर पूर्व एमएलसी से बात की। उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की।
बता दें कि प्रख्यात शायर वसीम बरेलवी का शुक्रवार को दिल्ली से लौटते वक्त हापुड़ में एक्सीडेंट हो गया था। हादसे में उनके बाएं कंधे में फैक्चर हुआ जिसके बाद से उन्हें दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां मंगलवार को उनके हाथ की सर्जरी हुई। अब उनकी हालत में सुधार है।
डॉक्टर को कहना है कि शुक्रवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। हादसे के दौरान उनके साथ मीरगंज के शायर अकील नोमानी भी कार में थे, उन्हें मामूली चोटें आईं थी। दोनों बहरीन में मुशायरे में शामिल होकर लौटे थे।