
कामां—पालिका चुनावों को लेकर कांग्रेस की बैठक संपन्न
भरतपुर कामां से
रविकांत भट्टाचार्य की रिपोर्ट
कामां शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य पूर्व प्रधान जलीस खान के मुख्य अतिथि एवं शहर अध्यक्ष ओमप्रकाश पुजारी की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यालय पर संपन्न हुई जिसमें नगरपालिका चुनावों को लेकर विचार विमर्श किए गए।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य पूर्व प्रधान जलीस खान ने कहा कि कामां नगर पालिका क्षेत्र में पालिका चुनावों में 35 वार्डों में कांग्रेश के जिताऊ प्रत्याशियों का पैनल तैयार कर करने के लिए कांग्रेश के कार्यकर्ताओं की एक टीम गठित की गई है। जो प्रत्येक वार्ड में जाकर कांग्रेस प्रत्याशियों का चयन करेंगी जिससे कि कामां नगरपालिका में इस बार कांग्रेस का बोर्ड बनाया जा सके जिससे कामां कस्बा के विकास में और गति मिल सके। साथ ही राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजना के साथ-साथ विधायक द्वारा कामां कस्बा में किए गए विकास में को लेकर भी कार्यकर्ताओं को अवगत कराया गया।
बैठक में चंद्रशेखर पाराशर पार्षद, पंडित अशोक शर्मा, धीरज पंडित, नरोत्तम सैनी अध्यक्ष सब्जी मंडी समिति, हरीश सैनी अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस सेवादल, कैलाश जैन अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा, मानसिंह गुर्जर, महेंद्र सैनी, रवि पचौरी अध्यक्ष युवा कांग्रेश, अजय उपाध्याय, पार्षद चंदन सिंह जाटव सहित अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।
फोटो परिचय, बैठक में मौजूद कांग्रेसी कार्यकर्ता।