
सिरोही –बाईक को बचाने के चक्कर में निजी ट्रावेल्स की बस पलटी, 8 महिलाओं सहित 15 लोग हुए घायल
राजस्थान संपादक एवं व्यूरो चीफ
यतेन्द्र पाण्डेय्
सरुपगंज (सिरोही). से
किशोर सिंह देवड़ा की रिपोर्ट
सरुपगंज (सिरोही). फोरलाईन हाईवे 76 पर धनारी के नजदीक एक बाईक को बचाने के चक्कर में तेजगति से आ रही निजी ट्रावेल्स की बस पलट गई। हादसे में 8 महिलाओं सहित 15 लोग घायल हो गए। घायलों में से दो की हालत गंभीर होने पर उपचार के लिए आगे रैफर किया गया हैं। यह बस सायला (जालोर) से अहमदाबाद जा रही थी।
बस पलटने के बाद अफरा तफरी मच गई। मौके पर पहुंचे लोगों व पुलिस ने बस में सवार लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सायला (जालोर) से ट्रावेल्स की बस अहमदाबाद जा रही थी। एक बजे के लगभग फोरलाईन हाइवे पर धनारी के निकट आगे चल रहे बाईक चालक को बचाने के चक्कर में सड़क से उतर कर पलटी खा गई। बचाने के भरसक प्रयास के बावजूद बाईक सवार बस की चपेट में आगया। बाइक पर वृद्ध दंपति और एक किशोर सवार था। बस पलटने के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने बस में फंसे लोगों को बाहर निकालने के प्रयास शुरू कर दिए। थानाप्रभारी छगनलाल डांगीे जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे तथा सभी घायलों को लोगों की मदद से बाहर निकाला।
……………………………………..
यह हुए घायल
इस हादसे में चेन्नई निवासी झलक पुत्री प्रकाश, निम्बलाना निवासी झालाराम पुत्र कपूराजी, नसराना (जालोर) निवासी मंगलसिंह पुत्र नैनसिंह पुरोहित, कुलदीपसिंह पुत्र मंगलसिंह पुरोहित, आहोर निवासी ललिता पत्नी भरत, बालवाड़ा निवासी मोनिका पत्नी सुरेश, पारसमल पुत्र खीमाजी, सुमेरपुर निवासी अर्जुन पुत्र सुरेश खटीक, निम्बलाना (जालोर) निवासी अंतरीदेवी पत्नी झालमसिंह, खटल (जालोर) निवासी कुसमु पुत्री सरदारमल, जालोर निवासी मंजूदेवी पत्नी सरदारमल, प्रेमलता पुत्री सरदारमल घायल हो गए। इस हादसे में बाइक पर सवार नई जमीन निवासी टीपूदेवी पत्नी लालाराम रावल, लालाराम पुत्र भीखाराम रावल व हर्षित पुत्र अंबालाल रावल भी घायल हुए।
सभी घायलों को उपचार के लिए सरूपगंज अस्पताल लाया गया जहां पर सभी को प्राथमिक उपचार किया गया। वहीं बस में सवार अर्जुन पुत्र सुरेश खटीक निवासी सुमेरपुर व बाईक सवार टीपूदेवी पत्नी लालाराम निवासी नई जमीन की हालत गंभीर होने पर उसे उपचार के लिए आगे रैफर किया।
……………………………………..
फंसे घायल को केबिन काटकर निकाला बाहर
ट्रावेल्स की बस पलटी खाने के बाद में अफरा तफरी मच गई। लोगों ने बस में सवार यात्रियों को बस की खिडकी तोडकर बाहर निकाला। कुछ लोग बस के उपर चढ गए तथा वहां से भी लोगों को बाहर निकाला। वही बस में सवार अर्जुन पुत्र सुरेश खटीक निवासी सुमेरपुर केबिन के पास सीढ्ढी में फंस गया। उसका एक पांव बस के नीचे दब गया था। जिस पर पुलिस व समाजसेवियो ने उसे निकालने का प्रयास किया मगर सफलता नही मिली। इसस पर बस के केबिन को तोड़ कर क्रेन मंगवाकर बस को उपर कर घायल को बाहर निकाला। उसे ईलाज के लिए आगे रैफर किया।
……………………………………..
अजीब इत्तेफाक
जिस स्थान पर यह दुर्घटना घटित हुई है इसी स्थान पर आज से ठीक 1 महीने पूर्व भी पूर्णिमा के दिन एक कार को बचाने के चक्कर में ट्रेलर पलटी खा गया था उस दुर्घटना में भी कुछ लोग घायल हुए थे 1 महीने बाद उसी स्थान पर उसी समय यह दुर्घटना घटित होना लोगों में चर्चा का विषय बना रहा।
इस दुर्घटना में बाइक पर सवार घायल हुए तीनों लोगों को मौके पर खड़े धनारी के ऑटो रिक्शा चालक रतीलाल कलबी धनारी व अमृत लाल मीणा अपने सवारी से भरे ऑटो रिक्शा को खाली कर इन्हें तत्काल स्वरूपगंज अस्पताल लेकर पहुंचकर अनुकरणीय कार्य किया।